ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास वाहन की टक्कर लगने से रसोई गैस से भरे टैंकर का चालक गंभीर रूप में घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
बिजनौर जनपद के गांव नवादा चौहान निवासी महिपाल सिंह बृहस्पतिवार को धामपुर से रसोई गैस भरा टैंकर लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रहा था। रात करीब दो बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास पीछे से तेज गति से आए वाहन ने टैंकर मेें टक्कर मार दी। इसमें महिपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर बिजनौर से पहुंचे परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक के शव को लेकर लौट गए। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।