बागपत। खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को खेल विभाग व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में तनिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएमओ डॉ दिनेश कुमार, एसीएमओ डॉ गजेंद्र सिंह व क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में तनिश प्रथम, श्रवण द्वितीय, कार्तिक तृतीय, प्रिंस चौथे, हरिओम पांचवें और रोनक छठे स्थान पर रहा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, एडवोकेट विशुन कुमार, विशेष तोमर, कृष्णपाल, भूषण देव, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, रामफल मौजूद रहे।