- 26 अप्रैल से शुरू हो रही सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं
- परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से जुट हुए हैं छात्र-छात्राएं
- शिक्षकों के साथ-साथ अनसॉल्वड पेपर का भी ले रहे सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। 26 अप्रैल से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। स्कूलों में परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है और छात्र-छात्राएं भी परीक्षा की पूरी मेहनत से जुट हुए है। परीक्षा की तैयारी का रहे छात्रों ने विषयवार अपना शेड्यूल बनाया हुआ है और उसी शेड्यूल के आधार पर परीक्षा की तैयारी कर रहे है। छात्र सबसे अधिक ध्यान गणित, कॉमर्स और विज्ञान विषय की तैयारी में दे रहे है।
परीक्षा की तैयारी के लिए कम समय बचा है। इसमें परेशानी न हो, इसके लिए विषयवार शेड्यूल बनाकर तैयारी की जा रही है। अधिक से अधिक रिजिवन पर ध्यान दिया जा रहा है। - नव्या बंसल
---
परीक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दी है। सबसे अधिक समय गणित और विज्ञान को दिया जा रहा है। प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए अलग-अलग शेड्यूल तैयार किया गया है। - संध्या सिंह
---
कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से परीक्षा नहीं हुई है। दसवीं में बिना परीक्षा ही प्रोन्नत कर दिया था, मगर इस बार परीक्षा ऑफलाइन होनी है। परीक्षा की तैयारी को लेकर तैयारी पूरी है। शिक्षकों के साथ-साथ अनसॉल्वड पेपर से तैयारी की जा रही है। - आलेख
---
परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। तैयारी करने में कठिनाई आने पर विद्यालयों के शिक्षकों से परामर्श लिया जा रहा है। पूरा ध्यान रिवीजन पर केंद्रित किया हुआ है। परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी न हो इसके लिए कठिन विषय को अधिक और आसान विषय को कम समय का शेड्यूल बनाकर तैयारी की जा रही है। - गौरव कुमार