फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान परिवार का पलायन

Sat, 19 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में मनचलों के भय से इंटर की छात्रा और उसके परिजनों ने नगर से पलायन कर दिया है। रोजाना होने वाली छेड़छाड़, अपहरण की धमकी  और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार ने यह कदम उठाया है। अभी भी परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। 
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी कक्षा 12 की छात्रा से तीन माह से कुछ युवक छेड़छाड़ करते आ रहे है। यदि वह स्कूल जाती है तो उसे रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ की जाती है। उसके मोबाइल फोन पर लगातार अश्लील बातें की जा रही है। छात्रा के पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी कि उसकी बेटी के पीछे कुछ युवक पड़े है और उसके अपहरण करने की फिराक में है। 11 मार्च 2016 को जब छात्रा इंटर का पेपर देने जा रही थी तो तीन बाइक सवार होकर छह युवकों ने बावली रोड स्थित घासी राम गेट के पास उसे अगवा करने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में मौके पर पहुंचकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए युवकों ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए थे। पुलिस ने मामूली धाराओं में दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उनके अन्य साथियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
जमानत होने के बाद दोनों आरोपियों ने 13 मार्च की शाम को मां के साथ बाजार जा रही छात्रा को रास्ते में रोक कर अपहरण और जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत भी छात्रा के पिता ने पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने और युवकों के भय से छात्रा और उसके परिवार ने नगर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
उसके पिता ने कहा कि स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद नहीं है, अब वह डीआईजी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाएंगे। 
 इस संबंध में सीओ सीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। छात्रा और उसके परिजनों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें