बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो चचेरी बहनों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही चार-पांच युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती व उनके भाई पर हमला कर दिया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। घटना की पुलिस से शिकायत की गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
गांव निवासी दो चचेरी बहनें, शुक्रवार शाम दवाई लेने के लिए प्राईवेट चिकित्सक के पास जा रही थी। रास्ते में 4-5 युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। बचाव में आए उनके भाई पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पीड़ितों ने थाना पुलिस से शिकायत की। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सिंघावली अहीर थाने के एसएसआई मुनेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।