फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण जागरूकता प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। कमाला के श्री अशोक विद्यालय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्वयंसेवी संगठन एस्रो के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी एवं प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े क्विज में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

गोष्ठी में पर्यावरण से जुड़ी संस्था एस्रो के निदेशक सजंय राणा ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन देती है। नदी, नीर ओर नारी का जहां सम्मान होगा, वहां विकास होगा। उन्होंने छात्र छात्राओं को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प कराया। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष पीतम सिंह वर्मा ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपनी संस्कृति और संस्कारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान हुई क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 11 के हर्ष प्रथम, कक्षा12 के रवि द्वितीय, साक्षी तृतीय रही, जबकि खुशी सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुई। विजेताओं को अतिथियों ने प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इसमें प्रधानाचार्य सतेंद्र तोमर, रोशन प्रताप, जयवीर सिंह, सुधीर, सुभाष, रमेश चंद, जितेंद्र सहरावत, बिजेंद्र सिंह, पवन कुमार, रिजवान, संदीप, अंकित, नोनिंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें