बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के आयोजक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह व नोडल अधिकारी डॉ. किरन गर्ग ने बताया प्रथम चरण में महाविद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में क्वालीफाइंग प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर पर किया। इसमें स्वाति जैन, मोहम्मद आमिर खान, शाहिना अहमद, संध्या राणा, स्वाति सिंह, ईशु, आसरा, फिरोज खान, कोमल एवं स्वाति जैन, दिशा, छवि तेवतिया, शिवानी, पूजा रानी, सृष्टि राणा, किरण, नीतू, अक्षत मिश्रा, अग्नि खोखर, ज्योति, कुश, काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अभियान शुरू किया
बड़ौत। राजकीय हाईस्कूल सूप की प्रधानाचार्य नीतू ने रासेयो इकाई ने आरोग्य सेतु एप के अलावा प्रदेश सरकार के आयुष कवच के प्रचार-प्रसार और डाउन लोड के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू किया।