बागपत। जिले में कोरोना की बीमारी तेजी से फैल रही है। स्टाफ नर्स, एएनएम व आशाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी समय दे रही हैं और लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक कर रही हैं।
कोरोना योद्धा जो स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं उनमें चिकित्सक, स्टाफ नर्स, आशा, एएनएम, सफाई कर्मचारी ओर सैनिटाइजेशन योद्धाओं की सराहना की जा रही है। कोविड टीकाकरण अभियान में जिन एएनएम द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है उनका जिला प्रशासन द्वारा पोस्टर बनवा कर उत्साहवर्धन कर रहा है। सोशल मीडिया पर उनके कार्य की सराहना की जा रही है। 56 वर्ष की एएनएम कुसुमलता अपने परिवार के साथ-साथ कोरोना बीमारी में वैक्सीन लगाने की जिम्मेदारी उठा रही है। वह अब तक 5867 व्यक्तियों को कोविड- वैक्सीन लगा चुकी हैं। 35 वर्ष से सेवा में हैं और निरंतर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। वहीं 28 वर्ष की एएनएम स्वाति रानी अब तक 5300 व्यक्तियों को कोविड- वैक्सीन लगा चुकी हैं, वह पांच वर्ष से सेवा में हैं। 28 वर्ष की एएनएम चंचल रानी अब तक 5867 व्यक्तियों को कोविड-वैक्सीन लगा चुकी हैं, जो लगातार पांच वर्ष से सेवा दे रही हैं।