बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव में समाज के गण्यमान्य लोगों की रविवार को सभा हुई। इसमें पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा उच्च शिक्षा हासिल कर समाज के नवनिर्माण में सहयोग करें। गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। देश की आजादी में ब्राह्मण समाज ने अहम योगदान दिया था।
अखंड ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर ब्राह्मण समाज के गण्यमान्य लोगों की सभा का आयोजन किया गया। इसमें रालोद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की देश के उत्थान में सर्वोच्च भूमिका रही है। वर्तमान में युवाओं को अपने इतिहास से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में युवा आगे बढक़र देश की नींव को मजबूत करें।
महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज पंडित ने कहा कि सामाजिक भाईचारा और एकता को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ें। ब्राह्मण समाज देश के नवनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए। पूर्व चेयरमैन एवं अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, विनोद शर्मा, परीक्षित शर्मा, ब्रजमोहन शास्त्री, सुदेश शर्मा, सोनू प्रधान, अंकुर शर्मा, मनोज शर्मा, कृष्णवीर त्यागी, ब्रजपाल शर्मा, देवदत्त शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मलूकचंद, संजीव शर्मा, सचिन पंडित मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयभगवान शास्त्री ने की तथा संचालन नीरज पंडित ने किया।