फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई परीक्षा केंद्रों में न सीसीटीवी, न ही वॉयस रिकॉर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मानकों को दरकिनार कर जनपद में ऐेसे परीक्षा केंद्र बना दिए हैं, जिनमें न तो सीसीटीवी हैं और न ही वॉयस रिकॉर्डर। बालिकाओं की संख्या महज 11 से 14 है। हालांकि जिन कॉलेजों में सैकड़ों बालिकाएं पंजीकृत हैं, उनके बजाय दूसरी जगह परीक्षा केंद्र बना दिए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के पंजीकृत तकरीबन 32 हजार 754 छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले भर में 46 केंद्र बनाए हैं। गत 27 जनवरी को परिषद की ओर से सार्वजनिक की गई केंद्रों की अनंतिम सूची में मानक को दरकिनार कर कई परीक्षा केंद्र बना दिए। जिनमें न तो सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही स्टाफ। बालिकाओं की संख्या भी मात्र 11 से 14 ही है। हालांकि शासनादेश के अनुसार उन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना था, जिनमें 100 या उससे अधिक बालिकाओं की संख्या पंजीकृत हैं।
केस नंबर एक
चौबली गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में न तो सीसीटीवी हैं और न ही राउटर। यहां कुल चार कमरे हैं, जबकि बालिकाओं की संख्या कुल 14 है। कॉलेज में चार लोगों का स्टाफ है, जिनमें से एक छुट्टी पर है। फिलहाल तीन लोग ही कॉलेज में हैं। इसके बावजूद परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाचार्या नेहा राणा ने बताया कि कॉलेज में बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

केस नंबर दो
बिराल गांव स्थित पारस इंटर कॉलेज मेें कुल 11 बालिकाएं पंजीकृत हैं। यहां सीसीटीवी हैं परंतु अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। इसके बावजूद परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।
केस नंबर तीन
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में 250 बालिकाएं पंजीकृत हैं। सीसीटीवी कैमरे, ब्रॉडबैंड, राउटर, वॉयस रिकार्डर समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। इसके बावजूद कॉलेज को दो साल से परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि परीक्षा केंद्र के लिए तय तमाम मानक पूरे हैं। इसके बावजूद परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है।
आपत्तियों का निस्तारण जल्द होगा
इस संबंध में डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि शासनादेश के अनुसार ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जिन कॉलेजों ने आपत्ति लगाई है। जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें