फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से दूर किए जाने चाहिए दागी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजनीति के अपराधीकरण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहनीय बताया। कहा कि दागी चेहरों को राजनीति से दूर ही रखा जाना चाहिए। फैसला सही है। अगर साफ छवि के व्यक्ति राजनीति में आएंगे तो देश के हित और विकास की बात करेंगे। राजनीति साफ छवि के लोगों के हाथ में होनी चाहिए।
विज्ञापन

बागपत के ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है। राजनीति में साफ सुथरी छवि के लोगों का आना जरूरी है। पार्टियों को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के कदम की सराहना की जानी चाहिए। देश में साफ छवि के लोग राजनीति में रहने चाहिए।
दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत के प्रोफेसर डॉ. स्नेहवीर का कहना है कि देश के लिए यह जरूरी है। राजनीति में साफ छवि को बढ़ावा मिलेगा। दागी लोगों को सियासत से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल चौहान का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सराहनीय है। इससे देश की राजनीति स्वच्छ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें