फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाई जाए मनरेगा की मजदूरी, रोज मिले काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ाई जाए मनरेगा की मजदूरी, रोज मिले काम : रालोद
विज्ञापन

बागपत। रालोद नेताओं ने मनरेगा की मजदूरी बढ़ाने और रोज काम दिलाने की मांग डीएम से की है। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने आरोप लगाया किया पंजीकरण के सापेक्ष कार्य नहीं मिल रहा है।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां डीएम शकुंतला गौतम के सामने मनरेगा मजदूरों की समस्याएं रखीं। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि मनरेगा में पंजीकृत मजदूर 45 हजार से अधिक हैं, जबकि रोजगार सिर्फ दो हजार 238 को ही मिला है। मजूदरों को काम नहीं दिया जा रहा है। जिले में मजदूरों को रोजाना मजदूरी का काम दिया जाना चाहिए। पंजीकृत मजदूरों के लिए रोजाना काम का प्रावधान होना चाहिए, जिससे मजदूरों को घर चलाने में दिक्कत न हो। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, धीरज उज्जवल, डॉ सुशील, अनिरूद्ध कुमार, मोहित मुखिया, यशवंत सिंह, डॉ सुरेश चंद कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का स्वागत
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में रालोद कार्यालय पर मेरठ और सहारनपुर मंडल के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार का स्वागत किया। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अजय तोमर, मोहित कुमार, कृष्णपाल, रमेश त्यागी, अमित जैन, दुष्यंत पंडित, अंकित खोखर, शिव कुमार, लोकेश जाटव, मुकेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें