विद्युत निगम ने निजी नलकूप संपूर्ण जमा योजना के तहत नलकूप का कनेक्शन लेने वाले पश्चिमांचल के 14 जनपदों के लगभग साढ़े 28 हजार किसानों से पिछले पांच वर्षों में टीपीएमओ (स्विच) के नाम पर करोड़ों रुपये की धनराशि वसूले। हैरानी की बात है कि आज तक खुद ऊर्जा निगम ने लंबे समय से स्विच नहीं खरीदे। इसके नाम पर निगम ने करोड़ों का गोलमाल किया है।
बता दें कि जब कोई किसान ऊर्जा निगम से निजी नलकूप संपूर्ण जमा योजना के तहत नलकूप का कनेक्शन लेता है तो निगम एस्टीमेट बनाकर किसान से लगभग 1.50 लाख रुपये वसूलकर ट्रांसफार्मर, खंभे, तार, इंसुलेटर, अर्थ रोड और स्टे रोड समेत अन्य सामग्री देता है। हैरानी की बात यह है कि इस एस्टीमेट में प्रत्येक किसानों से लगभग 18 हजार 292 रुपये ऐसी सामग्री के नाम वसूली जाती है जिसे निगम देता ही नहीं है।