फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News: मेरठ में बड़ी वारदात, प्रेमी-युगल की गोली मारकर हत्या, कोहरे का कहर, हादसों में तीन की मौत

Sun, 19 Feb 2023 05:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

West UP News : पश्चिमी यूपी के दो जिलों में रविवार सुबह कोहरे के कारण कई जगह हादसे हुए। इन हादसों में दो लोगों की जान चली गई और करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत और शामली में कोहरे का कहर : बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह 10 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। हादसों में दो की मौत हो गई, जबकि छात्राओं समेत 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


दर्दनाक हादसे में बुझा घर का चिराग, स्कूटी सवार की मौके पर मौत

शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के चलते डीसीएम ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला मजदूर की पैर की हड्डी टूट गई। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

सहारनपुर जनपद के नागल में देवबंद-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर एक वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  

रविवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि स्टेट हाईवे पर गांव खजूरवाला के निकट एक बाइक सवार युवक का शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके मोबाइल से उसकी शिनाख्त 22 वर्षीय अमित राणा पुत्र मदन सिंह राजपूत निवासी बुड्ढा खेड़ा पुंडीर थाना फतेहपुर के रूप में की।  

थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा कायम कर लिया गया है।

घने कोहरे के चलते 35 गाड़ियां आपस में टकराईं, पांच लोग घायल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित गाजियाबाद के रेस्ट एरिया के सामने मेरठ से चलकर दिल्ली की ओर जा रही करीब 35 गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। कई कारों के आपस में टकराने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची जीआर इंफ्रा की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को उपचार के लिए गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हादसे के दौरान एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया गया।

हादसे में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, दिल्ली के रहने वाले कार सवार युवक घायल हो गए। जीआर इंफ्रा हाईवे के मेंटिनेंस मैनेजर राजीव झा का कहना है कि सुबह के समय कोहरा अधिक होने व वाहनों की रफ्तार अधिक होने के चलते घटना हुई है।

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने खुद की गर्दन काटी, मौके पर मौत

सहारनपुर जनपद के देवबंद में नगर के मोहल्ला बेरुन कोटला में दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद छुरी से गला रेतकर खुदकुशी कर ली। व्यक्ति का शव मकान की छत पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मोहल्ला बेरुन कोटला स्थित नई कॉलोनी निवासी असलम पुत्र असगर (38) राजमिस्त्री था। जो परिवार के साथ कॉलोनी में रहता था। रविवार को असलम ने घरेलू कलह के चलते छत पर जाकर छुरी से गर्दन काट ली। अधिक खून बहने की वजह से असलम की मौके पर ही मौत हो गई। 

शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया गर्भवती, बच्ची पैदा होने पर जंगल में फेंका, अब आरोपी गया जेल

सहारनपुर जनपद के देवबंद में चार दिन पूर्व खेत में पड़ी मिली बच्ची के माता-पिता का पता चल गया है। शादी का झांसा देकर युवक ने एक नाबालिग को गर्भवती किया और बच्ची पैदा होने पर उसे जंगल में फेंक दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

नगर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि दारुल उलूम वक्फ स्थित कॉलोनी में रहने वाले सलमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने युवक को खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी तो वह शादी करने में टाल-मटोल करने लगा। इस बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया। 

रसोइयों ने बैठक कर आंदोलन का बिगुल फूंका

बागपत जनपद के बिनौली में मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने वाली रसोइयों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने रविवार को ब्लॉक मुख्यालय बिनौली पर बैठक कर 27 फरवरी से जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। 

राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया एकता संघ के तत्वाधान में हुई बैठक में संघ अध्यक्ष राज कटारिया ने कहा कि विद्यालयों में रसोइयों का उत्पीड़न व शोषण किया जा रहा। उनसे खाना बनवाने के साथ विद्यालयों में झाड़ू लगवाना और अन्य कार्य भी करवाए जाते हैं और राजनैतिक भावना रखते हुए उन्हें कभी भी हटा दिया जाता है। बताया कि मानदेय सिर्फ दो हजार है, जो कि बहुत कम है।

मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के गांव पेपला में रविवार को प्रेमी-युगल गोली लगी हालत में लड़की के घर एक कमरे में मिले। प्रेमी युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गोली लगने से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की भी मौत हो गई।

बताया गया कि पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा मिला है। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक का नाम शुभम पुत्र देवेंद्र है। लड़की का नाम साक्षी (19) पुत्री नागेश है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि दोनों की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

सहारनपुर में गंगोह रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थाना कुतुबशेर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव कुम्हारहेड़ा निवासी रविंद्र कुमार (26) पुत्र हरपाल रविवार को अपने साथी जितेंद्र (24) के साथ शहर की तरफ से बाइक पर गांव लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह जब गंगोह रोड पर मानकमऊ पुलिस चौकी से थोड़ा आगे निकले तो बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में टकरा गई। हादसे में रविंद्र और जितेंद्र घायल हो गए। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने जांच बाद रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। रविंद्र शरीर में कई जगहों पर चोट लगी थी। जितेंद्र को अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। राहगीरों ने बताया कि युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में टकराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें