फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एहतियात के साथ खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
- मास्क अनिवार्य और सोशल डिस्टेंस का करना होगा पालन
विज्ञापन

- अन्य दुकानों के लिए रविवार को जारी रहेगा लॉकडाउन का नियम
बागपत। रक्षा बंधन से ठीक एक दिन पहले यानि रविवार को लॉकडाउन में मिठाई विक्रेताओं और राखी की दुकानें सशर्त खुलेंगी। दुकानें खुलने से त्योहार पर बहनें खरीदारी कर सकेंगी। लेकिन सोशल डिस्टेंस और मास्क अनिवार्य रहेगा। कंटेनमेंट जोन में इन दुकानों को खोलने की छूट नहीं रहेगी।
विज्ञापन

सूबे में रविवार को लॉकडाउन रहता है। सोमवार को रक्षाबंधन के चलते इस बार हल्की राहत मिलेगी। मिठाई और राखी की दुकानें रविवार को खोलने की अनुमति दी गई है। व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता और उन्होंने व्यापारियों की समस्या से सांसद डॉ सत्यपाल सिंह को अवगत कराया था। इसके बाद सांसद ने डीएम से बातचीत की। व्यापारियों और लोगों की सुविधा के लिए तय किया गया है कि सिर्फ मिठाई और राखी की दुकानें ही खुलेंगी। कंटेनमेंट जोन भी कोई दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। पुलिस बाजारों का भ्रमण करेगी। सोशल डिस्टेंश और मास्क का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों और ग्राहकों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें