फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल के गंदे पानी की वजह से गांव में फैल रही बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द समाधान न होने पर शुरू होगा आंदोलन
विज्ञापन

बड़ौत। सपा नेता डा. प्रताप लोयन ने कहा कि मलकपुर चीनी मिल के निकलने वाले रासयनिक गंदे पानी की वजह से मलकपुर गांव में बीमारियां फैल रही हैं। यदि इसका जल्द समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगेे।
विज्ञापन

वे शनिवार को नई मंडी स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मलकपुर चीनी मिल के गंदे पानी की वजह से गांव में कैंसर जैसी घातक बीमारी से बहुत सी मौतें हो चुकी हैं। ग्रामीण इस समस्या को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इससे अब ग्रामीणों में आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस गंदे पानी के चलते आज भी गांव में सैकड़ों लोग कैंसर से पीड़ित है। कोरोना वायरस से भयंकर बीमारी ग्राम वासियों को चीनी मिल के पानी से हो रही है या तो प्रशासन इसका समाधान करें नहीं तो मजबूरन ग्राम वासियों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें