फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले खुली मिठाई और राखी की दुकानें

विज्ञापन
बड़ौत में नेहरू मूर्ति के पास अपने पिता के साथ राखी खरीदते बच्चे। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। सरकार के आदेश पर रविवार को नगर में मिठाई और राखी की दुकानें खुली रही। महिलाओं ने खरीददारी की। कई महिलाएं मिठाई व राखी खरीदकर रविवार को ही अपने मायके या भाई के घर के लिए निकल गईं। सोमवार सुबह से भी बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं राखी बांधने को निकलेंगी।
विज्ञापन

चाइनीज राखियों से पूरी तरह परहेज किया
रक्षा बंधन पर्व को लेकर नगर के बाजार सजे रहे। पर्व को महज एक दिन रह गया है। मगर, बाजारों में अभी भी अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी जा रही है। बाजारों में चाइनीज राखियां लेने से लोग परहेज करते दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में परंपरागत सिटी वाली राखी, डोरेमोन, मोटू पतलू, टेडी, चूं-चूं बैंड, छोटा भीम, श्रीगणेश के अलावा ब्रेसलेट, मेटलएस्टोन और आकर्षक राखियों के धागे सजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें