फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर के जनता वैदिक कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में सोमवार को सांस्कृतिक समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। वहां शिक्षकों व विद्यार्थियों ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ़ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन स्वाभिमान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन का जीवंत उदाहरण है। उनके विचार आज भी युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने व राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ़ गीता रानी ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया, जिससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा। वहां विद्यार्थियों ने भाषण, कविता प्रस्तुत की। इस मौके पर मदनपाल सिंह, श्याम किशोर, देवेश गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, डॉ़ राजेश गुप्ता, डॉ़ अमरपाल, डॉ़ लोकेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें