संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गांगनौली गांव में तंत्र क्रिया करने के शक में भिक्षा मांग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने गलत धर्म बताकर भिक्षा मांगने का आरोप लगाया।
गांगनौली गांव निवासी संजू फौजी, शिवम, प्रवीण आदि ने बताया कि शनिवार को एक युवक बाइक पर भिक्षा मांगने आया। उसकी गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को शक हुआ तो उसने अपना गलत नाम बताया। इसके बाद एक घर मेंं भिक्षा देने आई महिला की थाली से दो दाने अनाज के उठाए। इस पर महिला ने पूछताछ की तो भिक्षा मांगने वाले की बातें सुनकर तंत्र क्रिया करने का शक हुआ। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। इसमें जांच अधिकारी विकुल कुमार ने बताया कि भिक्षा मांगने वाला युवक छपरौली क्षेत्र का है, उससे पूछताछ की जा रही है।