फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट कस्बे की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजनांतर्गत चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत दोघट को आदर्श नगर पंचायत के रूप में चुना गया है। इसे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना अंतर्गत हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश के समस्त जिलों में प्रतिवर्ष छोटी एवं पिछड़ी नगर पंचायत का चयन इस योजना अंतर्गत किया जाता है। सरकार ने यह फैसला बढ़ते शहरीकरण को सुनियोजित ढंग से विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए किया है। नगर पंचायत दोघट का विकास आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित होगा। उनमें बेहतर सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यहां विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का कहना है कि यहां के लोगों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे इनका विकास बेहतर ढंग से हो सकेगा।
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
- सभी घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति व्यवस्था।
-सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, दोनों साइड नालियां, जल निकासी की व्यवस्था।
-फुटपाथ का निर्माण।
-सड़कों के निर्माण से पहले बिजली और टेलीफोन के तारों को अंडर ग्राउंड किया जाना।
-आबादी वाले क्षेत्रों में सोलर एवं एलईडी लाइट की व्यवस्था।
-सार्वजनिक व व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण।
-तालाब का सुंदरीकरण और जल संग्रहण क्षेत्र का संरक्षण।
-मुख्य चौराहों पर सड़कों का निर्माण।
-पार्क व खेल के मैदान का निर्माण।
-सामुदायिक केंद्र व गोशाला निर्माण आदि के काम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें