फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरा महादेव मंदिर समिति के सुनील रोहटा बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर समिति का रविवार को चुनाव कराया गया। इसमें सुनील रोहटा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि संजीव शर्मा सचिव बने। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

वहां चुनाव से पहले सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की मौजूदगी में भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद नामांकन कराया गया और उनकी जांच की गई। चुनाव अधिकारी राजेंद्र मलिक ने बताया कि परशुरामेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद सुनील रोहटा के मंदिर में पिछले कुछ साल की सेवा और वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की स्मृति में किसान भवन नाम से धर्मशाला निर्माण समेत अन्य कार्यों को देखते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित कर दिया। इसके अलावा सचिव पद के लिए संजीव शर्मा और कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक गुप्ता समेत सभी 13 पदाधिकारी और 15 सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, राजेंद्र प्रधान, बृह्मपाल मलिक, सुरेन्द्र प्रधान, नौराज मलिक, अशोक प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें