फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी गैंग के दो गुर्गे दबोचे

Wed, 03 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल से पेशी पर आए बागपत के टीकरी चेयरपर्सन राजबाला चौधरी के बेटे सुनील राठी से मिलने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य गुर्गे भागने में सफल गए।
विज्ञापन


सुनील राठी के इशारों पर ही देहरादून पुलिस कस्टडी से 15 दिसंबर 2014 को दो एके-47 और एक एसएलआर लूटकर गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा सरनावली (मुजफ्फरनगर) छुड़ाया था। इसमें उत्तराखंड पुलिस की खूब फजीहत हुई थी। अमित पर दोनों राज्यों की पुलिस को पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित करना पड़ा था।

इस केस में आरोपी सुनील राठी की कोर्ट में मंगलवार को पेशी थी। दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा में उसे बागपत कचहरी लेकर पहुंची। इस दौरान उसने पुलिस की गाड़ी से ही उनसे बातचीत की। पुलिसकर्मियों के मना करने के बावजूद लोगों ने उससे मिलना बंद नहीं किया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य लोग भागने में सफल गए।  सूत्रों के अनुसार कुख्यात  सुनील राठी ने इन लोगों से क्या-क्या बातें कीं। इस बारे में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़े आरोपी गैंगस्टर के केस में भी फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहा सुनील राठी से मिलने आए दो संदिग्ध युवक पकड़े हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें