फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सुमित ने गौरव को हराकर जीती कुश्ती

विज्ञापन
सांकरौद गांव में आयोजित दंगल में भाग लेते पहलवान। संवाद - फोटो : chineni
विज्ञापन
बागपत। सांकरौद गांव में ग्यास मेले पर सोमवार को दंगल कराया गया। दंगल में यूपी के कई जिलों के अलावा हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों से पहलवानों ने पहुंचकर दांवपेंच दिखाए। पुरूष पहलवानों के अलावा महिला पहलवानों की कुश्ती भी कराई गई।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। एक लाख रुपये के इनाम की कुश्ती में दिल्ली के गुरू हनुमान अखाड़ा के सुमित ने सीआईएसएफ के जवान गौरव को हराकर जीत दर्ज की। 51 हजार रुपये के इनाम की कुश्ती में मवीकलां के निखिल ने सोनीपत के रिंकू को हराकर जीत दर्ज की। 51 हजार रुपये की दूसरी कुश्ती खेकड़ा के कपिल व हरियाणा के नीरू के बीच बराबरी पर रही।
5100 रुपये की कुश्ती हरियाणा के धोल्ला, 2100 रुपये की कुश्ती में सांकरौद के प्रशांत व 1100 रुपये के इनाम की कुश्ती में सांकरौद के टोनू ने जीत दर्ज की। इसके अलावा 21 हजार रुपये की कुश्ती साकिर व अखिलेश के बीच बराबरी पर रही तो 11 हजार रुपये के इनाम की कुश्ती में रिषभ व कार्तिक बराबरी पर रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा 11 हजार के इनाम की कुश्ती दिल्ली की अर्चना व सक्षिती के बीच बराबरी पर रही। विजेता पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान बिट्टू, अमित धामा, राममेहर धामा, बलबीर धामा, वेदपाल, रणबीर धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें