फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी ने यमुना में लगाई छलांग, सिपाही ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मी ने यमुना में लगाई छलांग, सिपाही ने बचाया
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत के एक होटल में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी ने निवाड़ा पुल से यमुना में छलांग लगा दी। निवाड़ा चौकी पर तैनात सिपाही विनीत कुमार ने कर्मचारी को देखकर यमुना की तरफ दौड़ लगाई और कर्मचारी को यमुना से बाहर निकाला। सफाई कर्मचारी ने होटल संचालक पर मजदूरी नहीं देने और उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाया। निवाड़ा पुलिस चौकी स्टाफ ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। कोतवाल ने सफाई कर्मचारी को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बड़ौत की पट्टी चौधरान निवासी सतीश वाल्मीकि (52) पुत्र श्रीनिवास सोमवार करीब एक बजे निवाड़ा में शाहमल सेतु पर पहुंचा। यमुना नदी के पुल पर बैठा हुआ था और उसने अचानक पुल से छलांग लगा दी। वहीं ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल विनीत कुमार ने सतीश को यमुना में छलांग लगाते देख लिया। सतीश की जान बचाने के लिए कांस्टेबल यमुना की तरफ दौड़ लगाई और उसे यमुना से बाहर निकाला। इस दौरान सतीश ने बताया कि वह बड़ौत के एक होटल में सफाई कर्मी है। उसने होटल के संचालक से मजदूरी मांगी , मगर होटल संचालक ने मजदूरी देने के बजाए उस पर चोरी का आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया। घर में उसकी पत्नी माया के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। नौकरी छूट जाने के कारण वह परेशान हो गया और उसने सोमवार को मौका देखकर आत्महत्या करने के इरादे से यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस कर्मी विनीत कुमार सफाई कर्मचारी को बचाकर निवाड़ा पुलिस चौकी में लाया। निवाड़ा चौकी प्रभारी बलराम सिंह यादव ने प्रकरण की जानकारी बड़ौत कोतवाली में कोतवाल को दी। कोतवाल ने सफाई कर्मचारी को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने समझाया आत्महत्या समाधान नहीं
बागपत। पुलिस कर्मियों ने सफाई कर्मचारी को समझाया कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। इस तरह का कदम नहीं उठाया जाना चाहिए। उसे अपने परिवार के बारे में भी सोचना चाहिए। पुलिस कर्मियों ने सफाई कर्मी को देर शाम तक समझा बुझाकर शांत किया। सफाई कर्मी ने पुलिस को बताया कि वह आत्महत्या करने ही बड़ौत से बागपत के निवाड़ा पुल तक आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें