फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोपड़ियों की जांच को फिर भेजा जाएगा डीएनए सैंपल

Mon, 05 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत। शेरपुर लुहारा गांव के दो भाइयों पप्पू और विकास की हत्या के मामले में बदरखा के खादर में मिली दो खोपडिय़ां मृतकों की हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए पुलिस ने उनके पिता रामचंद्र और भाई तिरसपाल का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए लखनऊ लैब में भेज दिया था। वहां से मृतकों के मां-बाप का सैंपल मांगा गया है। पुलिस अब दोबारा सैंपल भेजने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
  गौरतलब है कि दो भाई पप्पू कश्यप और विकास कश्यप 15 जुलाई 2015 को अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। दो दिन बाद उनके गर्दन कटे शव बदरखा में यमुना किनारे मिले थे। पुलिस ने 21 जुलाई 2015 को गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू, उसके परिजनों और साथियों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था। बाद में बदरखा के यमुना खादर में दो मानव खोपड़ी मिली थीं। परिजनों ने इनके पप्पू और विकास की होने का दावा किया था। इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया था। पिता रामचंद्र और भाई तरसपाल का खून का नमूना लखनऊ लैब में भेज दिया गया था। लैब से अब दोबारा सैंपल मांगा है। छपरौली थानाध्यक्ष का कहना है लापता लोगों के पिता और मां के नमूने जल्द ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें