फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में सुधीर राणा जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरेली में हुई थी यूपी स्टेट पैरा चैंपियनशिप, पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया
विज्ञापन

फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बरेली के परसाखेड़ा स्पोर्ट्स मैदान में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय पैरा चैंपियनशिप में सुधीर राणा ने दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पदक जीतने पर परिजनों व लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन


बरेली के परसाखेड़ा स्पोर्ट्स ग्राउंड में रविवार को पैरा चैंपियनशिप कराई गई थी। वहां निरपुड़ा गांव निवासी सुधीर राणा ने शॉटपुट थ्रो व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। वह दिल्ली सीआरपीएफ में तैनात है। इससे पहले भी सुधीर ने कई पदक जीते हैं। उनके पदक जीतने पर सतेंद्र राणा, सुधीर दाणा, प्रताप सिंह, जगत फौजी, दीपक पहलवान, पवन राणा, बृजपाल आदि ने खुशी जताई और कहा कि गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें