फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला के कुंडल लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। कंडेरा गांव में कपड़े की फेरी के बहाने धूप में बैठी बुजुर्ग सुखबीरी के कानों से कुंडल लूटने वाले लुटेरे जुनैद निवासी चरथावल जिला मुजफ्फरनगर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी जावेद निवासी चरथावल, चांद निवासी सीकरी जिला मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से तमंचा, कारतूस, कुंडल, कार, 160 जींस और सूट बरामद किए।
विज्ञापन

कंडेरा गांव निवासी बुजुर्ग सुखबीरी ने 16 दिसंबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दोपहर में वह अपने मकान के मुख्य दरवाजे के बाहर धूप में बैठी हुई थी, तभी कपड़े बेचने आए दो युवकों ने उसके कानों से कुंडल खींचकर लूट लिए। इसके बाद घटना की जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस मामले में एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि सोमवार रात कासिमपुर खेड़ी-इब्राहिमपुर माजरा मार्ग चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर कार सवार युवकों ने गोली चला दी। इसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। वहां से भागने का प्रयास कर रहे, उसके साथी जावेद और चांद को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल जुनैद का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जबकि अन्य दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें