फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कॉलेज में घुसकर छात्रों से मापीट और चाकू से हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिगंबर जैन इंटर काॅलेज में घुसकर बाहरी छात्रों ने किया हमला
विज्ञापन

-घायल छात्रों ने प्रधानाचार्य कार्यालय में घुसकर बचाई जान
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को बाहरी छात्रों ने घुसकर दो छात्रों पर हमला बोल दिया। वंश को जहां चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं आर्यन के साथ मारपीट की गई। दोनों छात्रों ने प्रधानाचार्य कार्यालय में घुसकर जान बचाई। उधर, पुलिस क पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए।
कक्षा नौ में पढ़ने वाले आजाद नगर के रहने वाले छात्र वंश ने बताया कि कक्षा दस के एक छात्र से उनका पहले विवाद हो चुका है। आरोप है कि रंजिशन उसने मंगलवार को कॉलेज में करीब दस बाहरी छात्रों को बुला लिया। उन्होंने आते ही वंश के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से सिर में चाकू मारकर घायल कर दिया। बचाव में आए साथी छात्र आर्यन को दौड़ाकर पीटा गया। घायल छात्रों ने प्रधानाचार्य कार्यालय मेंं घुसकर हमलावरों से जान बचाई। प्रधानाचार्य ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस दौरान छात्रों के परिजन भी कॉलेज में पहुंच गए। पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लेकर हमलावरों के बारे में पूछताछ की। घायल वंश को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। वहीं प्रधानाचार्य वकील चंद जैन ने कहा कि छात्रों पर हमला करने वाले बाहरी छात्र थे, जो हमला करने के बाद भाग गए। घायल छात्र के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ विजय तोमर ने कहा कि अज्ञात में तहरीर मिली है, जांच कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चाकू चलने पर छात्रों में मच गई भगदड़
घटना के प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने बताया कि हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में जिस तरह से चाकुओं से वंश पर हमला बोला, वह घबरा गए। इसके कारण वे बीच-बचाव कराने की हिम्मत जुटाने के बजाए कक्षों में घुस गए। हमलावरों के जाने के बाद ही बाहर निकलकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें