फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती से छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती से छात्र परेशान
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बिजली की अघोषित कटौती के चलते छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। इससे छात्रों और उनके अभिभावकों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

आगामी फरवरी माह में यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा होने जा रही है। इसको लेकर अभ्यर्थी दिन-रात परीक्षा तैयारी में लगे हैं। लेकिन कुछ दिन से बिजली की अघोषित कटौती बढ़ने से छात्रों की तैयारी प्रभावित हो रही है। छात्रा रिया ने बताया कि कुछ दिन से बिजली कटौती हो रही है। इससे पढ़ाई पर ब्रेक लग जाता है। छात्रा आंचल तोमर ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद पढ़ाई शुरू करते है तो बिजली गुल हो जाती है। गरिमा और तान्या ने भी बिजली कटौती से हो रही परेशानी के बारे में बताया। लोगों का कहना है कि सुबह और शाम की कटौती के चलते इंवर्टर भी ठप हो जाता है। लोगों ने बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे में अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल का कहना है कि शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें