फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को भेजा धमकी भरा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव को किसान को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इसमें मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे हटाने की धमकी दी गई है। किसान का परिवार भयभीत है।
विज्ञापन

लुहारी गांव निवासी किसान मदनपाल पुत्र विजय सिंह का परिवार बुधवार की सुबह उठा तो आंगन में एक पत्र पड़ा मिला। इसमें लिखा था कि तुम्हें पहले भी आगाह किया गया था कि अपने मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे हटवा दें। लेकिन तुमने नहीं हटवाया है। यदि 18 जनवरी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं हटवाए तो आर्थिक व जनहानि का सामना करना पड़ेगा। पत्र से उनका पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें