- अमर उजाला की अंग्रेजी विषय की नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में शामिल हुए कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थी
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत के वनस्थली पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की अंग्रेजी विषय की नेशनल ओलंपियाड परीक्षा कराई गई। वहां कक्षा तीन से 12वीं तक के 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर अपनी क्षमता परखी।
अमर उजाला की ओर से छात्र-छात्राओं का ज्ञान परखने के लिए नेशनल ओलंपियाड परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए बड़ौत के वनस्थली पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया था। वहां कक्षा तीन से 12वीं तक के 20 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा में आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज किशनपुर बिराल, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल बड़ौत, क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल बागपत, न्यू लाइट पब्लिक स्कूल बड़ौत के विद्यार्थी शामिल हुए। यह परीक्षा जनपद स्तर की है और इसमें सफल होने वाले छात्र-छात्राएं राज्य स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के लिए एक घंटे का समय निर्धारित है और समस्या होने पर परीक्षार्थी टोल फ्री नंबर 1800-121-1166 पर सपंर्क कर सकते हैं। यह परीक्षा 13 नवंबर तक होगी।