फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों की नहीं जरूरत, डिजिटल लाइब्रेरी से हो रही ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। शिक्षक नोट्स बनाकर व्हाट्स एप ग्रुप पर बच्चों को भेज रहे हैं। वहीं, जूम एप से पढ़ाई कराई जा रही है। दुकानें बंद होने से बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। इसलिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की डिजिटल लाइब्रेरी पर एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध हैं। ऑनलाइन शिक्षण के दौरान छात्र वेबसाइट की डिजिटल लाइब्रेरी से पुस्तक के माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

शासन ने महामारी फैलने के बाद नौवीं से 12वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके चलते जिले में 20 मई से ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कराया था। बाजार बंद होने से बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। पुस्तकों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए परिषद की वेबसाइट पर डिजिटल लाइब्रेरी में एनसीईआरटी की सभी किताबें उपलब्ध हैं। वहीं, विद्यालयों की ओर से व्हाटसएप नंबर पर डिजिटल लाइब्रेरी का लिंक उपलब्ध कराया गया है। छात्र लिंक पर कक्षा और विषयवार पुस्तक से अध्ययन कर सकते हैं।
परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं किताबें
श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा का कहना है कि संस्था की ओर से व्हाट्स एप ग्रुप पर नोट्स व जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। परिषद की वेबसाइट पर डिजिटल लाइब्रेरी में एनसीईआरटी की सभी पुस्तकें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

अधिकतर छात्रों ने खरीदी ऑनलाइन किताबें
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि विद्यालय में 15 मार्च से ऑनलाइन शिक्षण शुरू कराया गया था। बच्चों को इसमें परेशानी न हो इसके लिए नोट्स के माध्यम से शिक्षण कराया जा रहा है। अधिकतर छात्रों ने किताबें ऑनलाइन खरीद ली हैं।
नियमित मॉनिटरिंग की जा रही
छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण में परेशानी न हो इसके लिए नियमित मॉनिटिरिंग की जा रही है। इसके लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। शिक्षण के लिए वेबसाइट पर एनसीईआरटी की सभी पुस्तकें उपलब्ध हैं। सभी छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी का लिंक उपलब्ध करा दिया है।- जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें