फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज व मांउट लिटरा स्कूल में सोमवार को नववर्ष को लेकर ग्रीटिंग कार्ड मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को बुराइयां छोड़ने व कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में संध्या प्रथम, दीपिका द्वितीय व नेहा तृतीय स्थान पर रही। जबकि जूनियर वर्ग में ममता प्रथम, पारूल द्वितीय व मोनिका तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और नववर्ष के मद्देनजर छात्र-छात्राओं को बुराइयां छोड़ने व कड़ी मेहनत करने की शपथ दिलाई गई। उधर मांउट लिटरा स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन हंसकुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 व 10 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निधि ने प्रथम, आकांशा ने द्वितीय व दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन हंसकुमार जैन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का मानसिक, बौद्विक व शारीरिक विकास होता है। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें