बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर समय प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए टिप्स दिए गए। साथ ही पेपर को देखकर न घबराने की अपील की गई।
डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है। इसका एक मुख्य कारण अभिभावकों द्वारा बच्चों पर अच्छे अंक प्राप्त करने का दबाव बनाना भी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे ऐसा न करें। उन्होंने कहा कि छात्र पेपर को देख बिल्कुल भी न घबराएं। साथ ही पेपर को एक बार अच्छी तरह पढ़े और जो प्रश्न आपको आत्रा है, सबसे पहले उसे करें। कई बार जल्दबाजी में विद्यार्थी परीक्षा मेें गलत उत्तर लिख देते है। इससे उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाता है। कहा कि जल्दबाजी में अच्छे अंक गंवा देते है। संचालन मैनेजर विक्रम तोमर व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया।