फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विद्यार्थियों को जीना चाहिए व्यसन मुक्त जीवन’

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित धर्म सभा में मुनि श्री वीर सागर जी महाराज ने विद्यार्थियों को मदिरा, मांस, अंडा, बीड़ी, सिगरेट, गुटका इत्यादि से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विद्यार्थियों को व्यसन मुक्त जीवन जीना चाहिए। छात्र-छात्राओं से ऊंची सोच, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत के सूत्रों पर अमल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आचार्य गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री वीर सागर, मुनि श्री विशाल सागर, मुनि श्री नवल सागर जी महाराज बृहस्पतिवार की सुबह जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित धर्म सभा में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों सफलता के मंत्र दिए। कहा कि मोबाइल का सकारात्मक कार्यों के लिए प्रयोग करना चाहिए। मोबाइल के दुरुपयोग के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। छात्र-छात्राओं से ऊंची सोच, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत के सूत्रों पर अमल करने का आह्वान किया। कॉलेज अध्यक्ष नरेश जैन सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने दीप प्रज्वलन के साथ ही चित्र अनावरण किया।
संतों को प्राद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट दिनेश जैन, प्रधान सुमेर जैन, अजय जैन, प्रवीण जैन, संजीव जैन, अशोक जैन, महेश जैन ने किए। सभा का संचालन कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने किया। इस दौरान प्रवीण जैन, अजय जैन, मनोज जैन, राजेश जैन, अमित जैन, सतीश जैन, अरुण जैन, कमल जैन, अजेश जैन, मोहित जैन, विशेष जैन, विकास जैन, मुनील जैन, नवीन जैन, महेश जैन, जनेश्वर दयाल जैन, प्रदीप जैन, पवन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें