बड़ौत। नगर के लार्ड महावीरा एकेडमी का बृहस्पतिवार देर शाम वार्षिकोत्सव मनाया गया। जहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम मनीष कुमार यादव व रमाला शुगर मिल के प्रबंधक विवेक कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
मां सरस्वती की वंदना के बाद भगवान महावीर स्वामी की आरती की गई। विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य, गीत समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जहां अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने एकेडमी की वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।