-डायट पर चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का सोमवार को संपन्न हो गया। शिविर में प्रशिक्षुओं ने तंबू निर्माण, विभिन्न गांठें बांधने और प्राथमिक चिकित्सा के महत्वपूर्ण गुर सीखे। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य वरुण कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रशिक्षुओं ने शिविर के दौरान पट्टियां बांधने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने और तंबू निर्माण का गहन अभ्यास किया। उन्होंने विभिन्न तरह की गांठें बांधने का भी अभ्यास किया, जो स्काउटिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रशिक्षुओं द्वारा बनाए गए तंबू और फूड स्टॉल का अतिथियों ने निरीक्षण किया। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। नोडल स्काउट प्रभारी प्रवक्ता गीता राठी ने बताया कि पांच दिनों के इस शिविर में विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण गतिविधियां कराई गईं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनाना और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना था। शिविर में जिला स्काउट प्रभारी अशोक बंधु, रवि कुमार, दिव्या, अंशु निकिता, आंचल और शबनम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। इन सभी ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।