फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहली वरियता सूची जारी कराने की मांग, प्राचार्य से मिले छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और कटऑफ का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर छात्र शनिवार को दिगम्बर जैन कॉलेज में प्राचार्य से मिले।
विज्ञापन

बता दें कि दो माह से विवि में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले को लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। कभी पोर्टल में दिक्कत तो कभी दूसरे कारणों से पंजीकरण प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। विवि ने रजिस्ट्रेशन के लिए आठ जुलाई तक का समय भी बढ़ाया है। वहीं पहली कटऑफ 10 जुलाई को जारी होने की बात कही है। शनिवार को छात्र दिगम्बर जैन कॉलेज में प्राचार्य से मिले। छात्रों का कहना था कि विवि द्वारा हर बार शैक्षिक कलेंडर के हिसाब से कार्य नहीं किया जाता है। ऐसे में छात्र दूसरे ट्रेड में भी दाखिला लेने से वंचित रह जाते हैं। संस्थागत तौर पर दाखिला न मिलने के कारण मजबूरन व्यक्तिगत तौर पर दाखिला लेना पड़ता है। प्राचार्य से मिलने वालों में दीपक, राजीव, कपिल, अंकित, मनीष, सौरभ, सचिन आदि शामिल रहे। प्राचार्य डा़ वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि लगातार कुलपति से वार्ता की जा रही है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह पहली वरियता सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें