फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर के दयानंद बाल विद्या मंदिर में शुरू हुई 45 दिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दयानंद बाल विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को एस्रो के तत्वावधान में 45 दिवसीय पर्यावरण प्रशिक्षण कार्यशाला हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसमें छात्रों को पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान एस्रो के निदेशक संजय राणा ने जलवायु परिवर्तन को मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ता वैश्विक तापमान, अनियमित वर्षा, अधिक गर्मी, बाढ़, सूखा और तूफान इसके प्रमुख परिणाम हैं। राणा ने जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन का असर केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है। इसका प्रभाव मानव जीवन, स्वास्थ्य, कृषि, जल संसाधनों और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। छात्रों को पर्यावरणीय अध्ययन, कचरा प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण के बारे में सिखाया गया। जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। सामुदायिक जागरूकता से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर खुशी, प्रिंस, सुमेधा, भार्गवी, रोहित, सिद्धार्थ और सूरज सहित कई छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें