फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पिटाई कराने के शक में छात्रा के घर पर हमला किया

Tue, 03 Oct 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। जिसके बाद युवक ने छात्रा पर पिटाई कराने के शक में अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया। जिसमें छात्रा के पिता समेत कई सदस्य घायल हो गये। जिसमें पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है। आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी का फोन नंबर पता कर लिया और फोन पर अश्लील बातें करने लगा। जिसे फोन करने से मना किया तो वह रास्ते में उसकी बेटी पर अश्लील टिप्पणी करने लगा। आरोप लगाया कि रविवार रात छेड़छाड़ करने वाले युवक की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। जिसके बाद छेड़छाड़ करने वाला युवक अपने दस-बारह साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में खेकड़ा कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामला मारपीट का लग रहा है। छात्रा से अश्लील हरकत करने की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें