फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में अश्लील हरकतें करते छात्र-छात्राएं पकड़े

Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Obscene
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में शुक्रवार सुबह नगर के रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कार में छात्र-छात्राओं को आपत्तिजनक स्थिति में आसपास मौजूद लोगों ने धर दबोचा। उनकी जमकर धुनाई के बाद लोगों ने उन्हें मुर्गा बना लिया। माफी मांगने और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन देने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर में युवक-युवतियों के अश्लील हरकतें करने की शिकायतें पुलिस तक पहुंचती रही हैं, लेकिन कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को कार खड़ी कर उसमें बैठकर कुछ छात्र-छात्राएं आपत्तिजनक स्थिति थे। पहले तो लोगों ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब हद पार होने लगी तो काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने उन्हें घेरकर धर दबोचा। पहले उनकी जमकर धुनाई की गई, बाद में उन्हें मुर्गा बना दिया।
इतना हो जाने के बाद भी थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुस्साए लोगों ने छात्र-छात्राओं को पुलिस को सौंपने की बात कहीं तो वे माफी मांगने लगे। इन सभी ने भविष्य में ऐसी गलत हरकत न करने की बात कही। लोगों ने उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि अश्लील हरकतों की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी, पर वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें