दिल्ली के युवक पर लगाया आरोप, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने दिल्ली के एक युवक ने फेसबुक आईडी हैक कर आपत्तिजनक मेसेज भेजने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को छात्रा की बहन अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर बताया कि उसकी छोटी बेटी दिल्ली में एक निजी कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। कोरोना काल के चलते स्कूल बंद है तो वह गांव आ गई। आरोप लगाया कि उसी क्लास में पढ़ने वाले एक युवक ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है और अब वह उसे अश्लील मेसेज भेज कर पेरशान कर रहा है। भद्दे कॉमेंट कर रहा है। रोकने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि शिकायत पर प्राप्त हुई है। इस संबंध में आख्या एकत्रित कर साइबर सेल को भेजा दिया गया है।