फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार पुलिस चौकी पर व्यापारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार खुलवाने के एवज में प्रशासन के नाम पर रुपये मांगने के मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लॉकडाउन के दौरान बाजार खुलवाने के एवज में दुकानदारों से प्रशासन के नाम पर रुपये मांगने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात्रि व्यापारियों ने बाजार पुलिस चौकी पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई तो व्यापारी धरने पर बैठ गए। बाद में व्यापारी निष्पक्ष कार्रवाई न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी देते लौट गए।
व्यापारियों का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान बाजार खुलवाने के नाम पर प्रशासन के नाम पर दुकानदारों से दस हजार रुपये मांगे गए थे, अब इसकी जांच की जा रही है। आरोप लगाया कि जांच के नाम पर पुलिस दुकानदारों का उत्पीड़न कर रही है। इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो पूरा बाजार बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। धरना देने वालों में भाजपा जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश बंसल, रवि पालीवाल, मुदित जैन, आकाश बंसल, उत्सव जिंदल, आशीष जैन, मनीष जैन, नवनीत जैन, बबलू जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चौकी इंचार्ज योगेश गिरि का कहना था कि प्रशासन के नाम पर रुपये ऐंठने की शिकायत पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर निष्पक्षता के साथ जांच की जा रही है। उत्पीड़न का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें