फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्रा की मौत, भाई घायल

Wed, 02 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हाईस्कूल की परीक्षा देने भाई-बहन की बाइक को ईंट ढोने वाले ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों का जिला अस्पताल भर्ती कराया। हायर सेंटर ले जाते वक्त छात्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


खुब्बीपुर निवाड़ा निवासी नईम (17) और उसकी बहन अरसे जहां (16) हाईस्कूल में पढ़ते थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे दोनों परीक्षा देने के लिए बाइक से बड़ौत जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ के पास पीछे से तेज गति से जा रहे ईंट ढोने वाले ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। दोनों भाई-बहन गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

छात्रा अरसे जहां की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि पीछा करने पर आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


चालक ट्रक लेकर हुआ फरार : पुलिस
बागपत। लोगों के मुताबिक पीछा करने पर चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। ट्रक को लोगों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मगर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि ट्रक का नंबर पता चल गया है। चालक ट्रक को  लेकर फरार हो गया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मरने से पूर्व अरसेजहां ने पढ़ा कलमा
बागपत। जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद अरसेजहां ने अपने परिजनों से कह दिया था कि वह अब नहीं बचेगी। उसकी मौत निश्चित है। इस दौरान उसने अस्पताल में कलमा भी पढ़ा। करीब 20 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि उपचार के अभाव में अरसेजहां की जान गई है। समय पर उसे ठीक उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें