फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में छात्र की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र में अहेड़ा रेलवे फाटक पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर दी। बाइक से गिरे दो छात्रों को किसी वाहन ने कुचल दिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
पाबला बेगमाबाद गांव निवासी अभिषेक (18) पुत्र संजय सर्वोदय पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह गांव निवासी अपने साथी पुलकित के साथ बाइक पर बागपत से गांव लौट रहा था। अहेड़ा रेलवे फाटक के पास तेज गति से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों छात्र बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरे। तभी किसी अन्य वाहन ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में अभिषेक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुलकित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक का शव मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद से पाबला बेगमाबाद गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में देरी पर हंगामा
मोर्चरी पर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए कई लोग पहुंचे। पोस्टमार्टम में देरी होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद बागपत कोतवाली इंस्पेक्टर को फोन कर रोष जताया। इंस्पेक्टर ने चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा। इसके बाद भी करीब तीन घंटे की देरी से पोस्टमार्टम हुआ। मोर्चरी पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, सतीश प्रधान, आजाद धामा, मनोज, देवेंद्र मास्टर, सुभाष चंद दरोगा, धर्मपाल, ओमेंद्र, राजवीर सिंह, रामबीर, विजय, जग्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें