परीक्षा देकर वापस लौट रहा था 11वीं का छात्र शिवम शर्मा
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सुन्हैडा निवासी एक छात्र मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे छात्र के दोनों पैर कट गए। उसको गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
गांव सुन्हैडा निवासी छात्र शिवम शर्मा पुत्र बोबी शर्मा नगर के एमएम इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं का छात्र है। बुधवार को वह कॉलेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने पहुंचा था। दोपहर करीब 12 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद वह पैदल ही रेलवे ट्रैक से होता हुआ वापस गांव के लिए चल दिया। बताया जा रहा है कि जब वह गांव के पास पहुंचा। तभी दिल्ली की और से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी के पहियों के नीचे आकर उसके दोनों पैर कट गए। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। उसको इलाज के लिए दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर ले गए।