फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-बोर्ड एग्जाम में कॉपी न देने पर छात्र पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। प्री-बोर्ड एग्जाम में कॉपी न दिखाने पर बुधवार को कॉलेज से घर जा रहे एक छात्र पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर छात्र का मोबाइल भी लूट ले गए। पुलिस से शिकायत करने पर गोली मारने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

घायल छात्र वंश बड़ौली गांव का रहने वाला है। वह नगर के एक कालेज में कक्षा 10 का छात्र है। बुधवार को जब छात्र प्री-बोर्ड एग्जाम देकर साइकिल से घर लौट रहा था तो बिजरौल रोड़ पर आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने उसे घेर लिया और बेल्ट व लात घूसों से मारपीट की। घायल छात्र के पिता ने कॉलेज के ही तीन छात्रों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें