फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों का धरना जारी, मांग पूरी होने तक करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
बागपत तहसीलदार को ज्ञापन देते लेखपाल संघ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अड़े लेखपाल, मांग पूरी होने तक आंदोलन
विज्ञापन

बागपत। कन्नौज के लेखपालों के समर्थन में जिले के लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वह कार्य बहिष्कार और धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद में लेखपालों के साथ मारपीट और महिला लेखपाल के साथ अभद्रता के मामले में जिले के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तीनों तहसीलों में धरना दिया जा रहा है। हड़ताल के चलते किसान और आम लोगों के कार्य अटक गए हैं। जाति, निवास और आय प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत आ रही है। किसानों की जमीनों की पैमाइश नहीं हो रही है। तहसील से संबंधित कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि जब तक मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। तहसील अध्यक्ष सोरण सिंह यादव, तहसील मंत्री सचिन भारती, सुशील शर्मा, विवेक शर्मा, कुलदीप शर्मा, वरूणवेश, वीरेंद्र यादव, अंशुल यादव, आयुषी सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें