फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेडछाड़ को लेकर संघर्ष, पथराव

विज्ञापन
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पथराव की सूचना के बाद जांच करने पहुचे पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नगर के हनुमान मंदिर के पास झंकार वाली गली में महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस झगड़ा करने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के देवी चौक का एक युवक पिछले तीन दिन से झंकार वाली गली में एक महिला के घर के सामने बैठकर अश्लील हरकतें कर रहा था। सोमवार को हैंडपंप पर पानी लेने आई महिला से युवक ने उसका फोन नंबर मांग लिया। महिला ने अपने पति को युवक के बारे में जानकारी दी। महिला के पति ने युवक को वहां से जाने के लिए कहां और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ देर बाद युवक वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह अपने साथियों के साथ हनुमान मंदिर पहुंचकर गाली- गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पुराना कस्बा चौकी प्रभारी रविंद कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने आरोपियों के घर जाकर उनकी तलाश की, मगर आरोपी घर पर भी नहीं मिले। चौकी प्रभारी का कहना है कि पथराव करने वालों की जानकारी की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें