फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावतपुर बावली में भी संघर्ष, दस लोग जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। महावतपुर बावली गांव में भी दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष की महिलाओं ने थाने पहुंच कर चुनाव में वोट न देने पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महावतपुर बावली गांव के रहने वाले चाप सिंह शुक्रवार को गांव के ही सहंसरपाल के साथ सुधीर के घर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस के ही निखिल और विपिन की गांव के ही कुछ युवकों के साथ रंग डालने को लेकर कहासुनी हो गई। यह देख चाप सिंह, सहंसरपाल सिंह अन्य लोगों ने बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत करा दिया। आरोप है कि सुधीर के घर के सामने विपिन, निखिल, शुभम, अभिषेक आदि होली खेलने आए तो कश्यप बिरादरी के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें शुभम, अभिषेक, निखिल व विपिन घायल हो गए। तमंचे से फायर करने का भी आरोप है। कुछ देर बार ही कश्यप बिरादरी की कुछ महिलाएं थाने पहुंची और बताया कि मारपीट के दौरान उनके पक्ष के भी कई लोगों को चोट लगी है। आरोप लगाया कि रंग डालने का कोई विवाद नहीं है, ब्लकि चुनाव में वोट न डालने पर कहासुनी हुई थी। उधर, इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को जेल भेजा है। इनमें एक पक्ष के बिट्टू पुत्र सीताराम, बादल पुत्र बिट्टू, अनूप पुत्र ईश्वर, राजेंद्र पुत्र सत्यपाल व उदयवीर पुत्र बरसाती निवासी पट्टी खोब्बा महावतपुर और दूसरे पक्ष से निखिल पुत्र प्रवीण, विपिन तोमर पुत्र सुरेंद्र सिंह, शुभम तोमर पुत्र सहंसरपाल, अभिषेक पुत्र नरेंद्र सिंह व निखिल पुत्र जगतपाल निवासी पट्टी खोबा महावतपुर शामिल है।
कई अन्य गांवों में भी हुए झगड़े
बड़ौत। औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक कांशीराम कालोनी निवासी लखन सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी कि शुक्रवार को कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उधर, लुहारी, कोताना, मलकपुर, ढ़िकाना सहित अन्य कई गांवों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट की शिकायत थानों में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें